पवैया में फिर चलेगा चेतराम का जादू या विधानसभा चुनाव में बीजेपी से पासी वोट छीन लेगी सपा?

यूपी तक

• 03:13 PM • 27 Feb 2026

Pawaiya Assembly Seat: शाहजहांपुर की पवैया विधानसभा सीट, जो कभी सपा का गढ़ मानी जाती थी, अब बीजेपी विधायक चेतराम पासी के मजबूत प्रभाव में है. 2017 और 2022 में बड़े अंतर से जीत के बाद 2027 में भी बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

Google CTA

Pawaiya Assembly Seat: यूपी के शाहजहांपुर जिले की पवैया विधानसभा सीट पर इस समय बीजेपी विधायक चेतराम पासी की मजबूत पकड़ मानी जाती है. कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ रही यह सुरक्षित सीट अब भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अनुकूल मानी जा रही है. पिछले दो चुनावों में चेतराम पासी ने हजारों वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक मजबूती साबित की है. 2017 में उन्होंने करीब 85 हजार वोटों से और 2022 में 55 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की, जिससे विपक्ष पूरी तरह दबाव में नजर आया. क्षेत्र में पासी, ब्राह्मण, धोबी, सिख सहित कई समुदायों का वोट निर्णायक भूमिका निभाता है और इन वर्गों में उनकी पैठ को उनकी लगातार जीत का बड़ा कारण माना जाता है.

यह भी देखें...

विकास कार्यों और जनता से लगातार संपर्क को भी उनकी लोकप्रियता की अहम वजह बताया जाता है. स्थानीय स्तर पर सड़कों, बुनियादी सुविधाओं और जनसंपर्क के जरिए उन्होंने मतदाताओं का विश्वास मजबूत किया है जिससे समाजवादी पार्टी के लिए यहां मुकाबला कठिन होता जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक 2027 के चुनाव में भी मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और सपा के बीच ही रहने की संभावना है लेकिन फिलहाल विपक्ष के पास ऐसा कोई मजबूत चेहरा नजर नहीं आता जो चेतराम पासी को कड़ी टक्कर दे सके. ऐसे में सवाल यही है कि क्या आगामी चुनाव में भी पवैया सीट पर बीजेपी का दबदबा कायम रहेगा.

यह भी पढ़ें: शीश महल और स्विमिंग पूल वाले आरोपों पर भड़क गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, चुन-चुन कर दिया ये जवाब