उन्नाव जेल से वाराणसी तक राहुल निषाद के साथ क्या हुआ? मौत के बाद परिवार के आरोपों ने खड़े किए कई बड़े सवाल

Rahul Nishad Case: उन्नाव के राहुल निषाद की जेल में मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने जेल में उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन ने जांच समिति गठित कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार शुरू कर दिया है.

यूपी तक

• 03:07 PM • 04 Jun 2026

follow google news

Rahul Nishad Case: उन्नाव के निहाल खेड़ा गांव के रहने वाले राहुल निषाद की जेल में मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सवाल खड़े कर दिए हैं. राहुल पर कई मामले दर्ज थे, जिसके चलते उसे 28 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर उन्नाव जिला जेल भेजा गया था. परिजनों का आरोप है कि जेल में उसके साथ लगातार उत्पीड़न किया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई.

यह भी पढ़ें...

परिवार का कहना है कि बाद में 25 मार्च को राहुल को वाराणसी जेल ट्रांसफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने जेल प्रशासन पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. साथ ही यह भी दावा किया गया है कि कुछ दबंगों और प्रधान लल्लू की वजह से भी राहुल को खतरा था. हालांकि जेल प्रशासन की ओर से अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन ने जांच कमेटी गठित करने की बात कही है ताकि जेल की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जांच की जा सके. वहीं, सरकारी अधिकारी और विधायक पंकज गुप्ता ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. इस घटना ने जेलों में सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है, और परिजन लगातार निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं.