दीदी ने नाम खराब किया... मोनालिसा की शादी की बात सुनते ही छोटी बहन ने भड़ककर ये सब कह दिया

एक्ट्रेस मोनालिसा की शादी के बाद छोटी बहन का बड़ा बयान.'दीदी ने हिंदू समाज का नाम खराब किया', मुख्यमंत्री मोहन यादव से वापस लाने की लगाई गुहार. खरगोन में मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल.

यूपी तक

• 01:09 PM • 17 Mar 2026

follow google news

प्यार और परिवार के बीच की जंग में अक्सर रिश्ते ही हारते हैं. महाकुंभ से वायरल हुई एक्ट्रेस मोनालिसा के एक फैसले ने उनके पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है. मंदिर में फरमान खान के साथ सात फेरे लेने वाली मोनालिसा के खिलाफ अब उनकी अपनी छोटी बहन खड़ी हो गई है. मासूम बहन की आंखों में आंसू और दिल में गहरा दर्द है. उसने न केवल अपनी दीदी पर समाज का नाम खराब करने का आरोप लगाया बल्कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भावुक अपील करते हुए कहा 'मेरी दीदी को जल्दी लौटा दो, उन्होंने हिंदू समाज का नाम खराब कर दिया है.'

यह भी पढ़ें...

'दीदी से बात तक नहीं करने दे रहे'

मोनालिसा की छोटी बहन ने मीडिया के सामने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया कि जब से शादी हुई है उसकी अपनी बड़ी बहन से एक बार भी बात नहीं हो पाई है. उसका आरोप है कि फरमान ने मोनालिसा के मोबाइल छीन लिए हैं. बहन ने सिसकते हुए कहा कि घर में मां और भाई लगातार रो रहे हैं. लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मदद की गुहार

परिवार की आर्थिक स्थिति और लाचारी का हवाला देते हुए छोटी बहन ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई.उसने कहा कि उनके पिता को केरल ले जाकर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया. वह बार-बार एक ही विनती कर रही है कि सरकार उनकी मदद करे और उसकी दीदी को वापस घर पहुंचाए. उसके शब्दों में गुस्सा कम और अपनी बड़ी बहन को खोने का डर ज्यादा नजर आया.

रिश्तों की बलि और सामाजिक दबाव

यह मामला अब सिर्फ दो लोगों की शादी तक सीमित नहीं रहा है. मोनालिसा की बहन का यह कहना कि 'दीदी ने समाज का नाम खराब किया' इस बात का संकेत है कि परिवार पर सामाजिक दबाव कितना गहरा है.एक तरफ मोनालिसा इसे प्यार की जीत बता रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी बहन के लिए यह उनके आदर्शों और पारिवारिक मर्यादा का अंत है।

घर में मातम जैसा माहौल

खरगोन स्थित मोनालिसा के घर में इस वक्त मातम जैसा सन्नाटा है. घर का हर कोना मोनालिसा की कमी और उनके इस कदम से उपजे दर्द की कहानी कह रहा है. परिवार को यह समझ नहीं आ रहा कि जिस बेटी ने महाकुंभ से नाम कमाया था वह अचानक इस तरह उनसे दूर कैसे हो गई.