पिता के निधन के बाद सामने आए रिंकू सिंह के कोच और कह डाली ये भावुक कर देने वाली बातें, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। वे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। इस दुख की. इसी बीच रिंकू के कोच ने ये बातें बताईं.

यूपी तक

• 07:04 PM • 27 Feb 2026

follow google news

Rinku Singh Coach: टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इंतजार कर रहे देश के बीच भारतीय टीम के फिनिशर रिंकू सिंह के परिवार पर गहरा दुख टूट पड़ा है. रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी जंग के बाद आज सुबह निधन हो गया. वे काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थे और हाल ही में हालत बिगड़ने पर ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. 

यह भी पढ़ें...

इसी बीच रिंकू के कोच ने बताया कि यह समय रिंकू और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में रिंकू के पिता क्रिकेट खेलने के पक्ष में नहीं थे लेकिन बाद में उन्होंने बेटे का पूरा साथ दिया. रिंकू की मेहनत, समर्पण और संघर्ष ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक लेकर गए. इस दुख की घड़ी में कोच ने रिंकू को मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत बताई है, वहीं देशभर के प्रशंसक उनके साहस और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सत्यम पंडित ने शौकत अली को मीट की दुकान बंद कराने की दी थी धमकी और फिर फेसबुक पर पोस्ट किया था वीडियो, उसके साथ अब ये हुआ...