UP News: यूजीसी के नए नियमों पर पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया था. सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही मामले को लेकर फिर सुनवाई होनी है. मगर अब इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. पहले इन नियमों के खिलाफ जनरल वर्ग ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया था. तो अब इन नियमों के समर्थन में और इन्हें लागू करवाने के लिए जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं.
ADVERTISEMENT
यूपी के पूर्वांचल में इसको लेकर खूब राजनीति देखने को मिल रही है. अब लखनऊ की सड़कों पर पल्लवी पटेल समेत कई नेता उतर आए हैं. इन सभी ने विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान पल्लवी पटेल ने साफ कहा है कि यूजीसी के नए नियमों को लागू किया जाना चाहिए और यह मुद्दा सिर्फ सामान्य जनता का नहीं बल्कि समानता को बढ़ावा देने वाले कानून का सवाल है.
आपको ये भी बता दें कि नए नियमों के समर्थन में नगीना सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी बड़ी रैली आयोजित करने वाले हैं. इस पूरे मामले में विरोध और समर्थन दोनों तरफ से राजनीतिक सियासत जारी है.
ADVERTISEMENT









