Viral : OP Rajbhar के प्रदेश महासचिव 7 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ हुए गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर के थाना सम्मनपुर पुलिस ने एक चेकिंग के दौरान कुर्की बाजार के पास दो लोगो को 07 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया.

यूपी तक

• 04:14 AM • 17 Aug 2023

follow google news

यह भी पढ़ें...

दरअसल ये मामला है अम्बेडकरनगर जिले का. अम्बेडकरनगर पुलिस पिछले कुछ दिनों से नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत थाना सम्मनपुर पुलिस ने एक चेकिंग के दौरान कुर्की बाजार के पास दो लोगो को 07 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों में से एक ने पुलिस को अपना नाम अशोक यादव बताया और खुद को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का नेता बताया. इसपर जब पुलिस ने और छानबीन की तो पता चला कि ये छोटे मोटे नेता नहीं हैं ये तो अशोक यादव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव है..