कुंभ में वायरल हुई मोनालिसा ने कर ली फरमान से शादी, इधर नाराज बुआ अंगूरी ने कहा-इसलिए बच्चों को नहीं पढ़ाते

इंटरनेट सेंसेशन मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में की शादी. खरगोन में परिवार का फूटा गुस्सा, बुआ ने लगाए जादू-टोने और नाबालिग होने के आरोप. जानें क्यों परिवार ने कहा- "इसीलिए हम बच्चों को नहीं पढ़ाते."

यूपी तक

• 11:38 AM • 17 Mar 2026

follow google news

कुंभ मेले से वायरल होकर इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी कर ली है.इस शादी ने न केवल सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है बल्कि मोनालिसा के पैतृक गांव खरगोन में उनके परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है. मोनालिसा की बुआ अंगूरी बाई का एक इमोशनल और आक्रोशित बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने समाज और शिक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी ही घटनाओं के डर से वे अपने बच्चों को पढ़ाते-लिखाते नहीं हैं. परिवार का दावा है कि मोनालिसा को धोखाधड़ी और जादू-टोने के जाल में फंसाकर यह शादी की गई है.

यह भी पढ़ें...

'खिला-पिलाकर बस में किया'

मोनालिसा की बुआ अंगूरी बाई का आरोप है कि फरमान खान ने हिंदू बनकर और रुद्राक्ष की माला पहनकर मोनालिसा को अपने जाल में फंसाया. उन्होंने दावा किया कि लड़की की उम्र महज 16-17 साल है और वह नाबालिग है.बुआ के अनुसार, 'हमारे साथ जो धोखा हुआ इसीलिए हम बच्चों को नहीं पढ़ाते. लड़की को कुछ खिला-पिलाकर बस में किया गया और उस पर जादू किया गया है.'

फर्जी दस्तावेजों और पासपोर्ट का दावा

परिवार का आरोप है कि इस शादी के लिए मोनालिसा के फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट बनवाए गए हैं.उनका कहना है कि मोनालिसा बेहद भोले स्वभाव की है और उसे बातों के लपेटे में लेकर उसका मोबाइल छीन लिया गया है. शादी के बाद से मोनालिसा का परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है.

मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी

'द मणिपुर डायरी' फेम एक्ट्रेस मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के अरुमन नूर नैनार मंदिर में फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. इससे पहले उन्होंने सिविल मैरिज भी की थी. शादी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने स्पष्ट किया था कि वे दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

मोनालिसा के इस कदम से उनकी मां और पूरा परिवार सदमे में है. पिता ने जब बेटी को वापस लाने की कोशिश की, तो उन्हें कानूनी कार्यवाही और जेल की धमकी दी गई.परिवार अब उस पल को कोस रहा है जब मोनालिसा ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और परिवार के खिलाफ जाकर यह फैसला लिया.