सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बलिया के राज सिंह समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राज सिंह (बलिया), मयंक मिश्रा और विक्की मोरया शामिल हैं.

यूपी तक

• 01:32 PM • 11 May 2026

follow google news

Chandrasekhar Rath Murder Case: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कोलकाता सिटी इंटरवेन टीम ने इस केस को गंभीर मानते हुए मयंक मिश्रा, विक्की मोरया और राज सिंह को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपी राज सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है और उसके यूपी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. इस गिरफ्तारी के लिए अयोध्या पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया, जो सफल रहा.

यह भी पढ़ें...

इलेक्ट्रॉनिक सबूतों से खुला राज, जांच में बढ़ा दबाव

पुलिस जांच के दौरान आरोपी राज सिंह ने शुरुआत में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन जब उसके सामने इलेक्ट्रॉनिक सबूत और तकनीकी डाटा पेश किया गया, तो उसने पूछताछ में सहयोग करना शुरू किया. पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक फिंगरप्रिंट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश में कई लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

बिहार और यूपी कनेक्शन की जांच तेज, कई संदिग्ध रडार पर

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्या मामले में पांच से अधिक संदिग्धों को रडार पर रखा गया है और जांच लगातार जारी है. हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी सिलीगुड़ी में रजिस्टर्ड बताई जा रही है, जबकि शूटरों के तार बिहार और पूर्वांचल से जुड़े होने के संकेत मिले हैं. हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जांच में बिहार और उत्तर प्रदेश के आपराधिक नेटवर्क की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट के बीच देशवासियों से की खास अपील, कह दी ये बड़ी बात...