UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में युवाओं को केंद्र में रखते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं. इस बार बजट का खास फोकस डिजिटल सशक्तिकरण, रोजगार और कौशल विकास पर रखा गया है ताकि प्रदेश के युवा आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपने भविष्य को मजबूत बना सकें.
ADVERTISEMENT
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि सरकार ने चालीस लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करने का लक्ष्य तय किया है. यह पहल स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत संचालित की जाएगी. इस योजना के अंतर्गत कॉलेज और विश्वविद्यालयों के लास्ट ईयर के छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जिससे वे डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन पाठ्यक्रम और रोजगार के अवसरों से सीधे जुड़ सकें. इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए बजट में 2347 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
यह भी पढ़ें: होटल के कमरा नंबर 2005 में 3 दिन से ठहरे थे हैदराबाद से आए सगे भाई-बहन, दरवाजा खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर
ADVERTISEMENT









