Hamirpur news: यूपी के हमीरपुर जिले में दो नेशनल हाइवे को जोड़ने वाले “इंगोहटा, छानी” रोड में इतने गड्ढे हैं कि देखने में पता ही नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है. 22 किलो मीटर लंबे इस इंगोहटा, छानी मार्ग के एक तरफ कानपुर , सागर नेशनल हाइवे 34 गुजरता है तो दूसरी तरफ से हमीरपुर, झांसी हाइवे 42 निकलता है. इस सड़क पर रोज एक्सीडेंट होते रहते हैं. अभी हाल में ही एक ई रिक्शा पलट जाने से 30 साल के युवक की मौत हो गई थी.
ADVERTISEMENT
इस सड़क की पिछले सात सालों से मरम्मत ही नहीं हुई है. ऐसा लगता है कि जैसे शासन और प्रशासन इस सड़क को भूल ही गया है. आस-पास के लोगों ने बताया कि सड़क के गड्ढों की वजह से 22 किलो मीटर की 22 मिनट में तय होने वाली दूरी के लिए दो घंटों का समय लगता है.
बीमारों और गर्भवती महिलाओ के लेकर जाने वाली एंबुलेंस भी घंटों में आती है. कई बार तो एंबुलेंस में मरीजों की मौत हो जाती है और गर्भवती महिलाओं का प्रसव भी एंबुलेंस में ही हो जाता है.
ऊपर से यूपी सरकार का दावा है कि 15 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देना है. आइए ऐसे में आपको इस सड़क का रिएलिटी चेक दिखाते हैं. इसे खबर के टॉप में शेयर किए गए वीडियो पर क्लिक कर देखा जा सकता है.
ADVERTISEMENT









