गोरखपुर जाने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक एनसीसी (NCC) छात्रा के साथ टीटीई (TTE) द्वारा हैवानियत का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. इस घटना ने मऊ, देवरिया और गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल को हिलाकर रख दिया है. आपको बता दें कि पीड़िता एनसीसी सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर मऊ से ट्रेन में सवार हुई थी. ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण छात्रा के पास टिकट नहीं था. उसने टीटीई से टिकट बनाने का अनुरोध किया.
ADVERTISEMENT
आरोप है कि टीटीई ने सीट दिलाने के बहाने छात्रा को एसी फर्स्ट क्लास के केबिन में बुलाया और अंदर से कुंडी लगाकर उसके साथ रेप किया. आरोपी टीटीई का नाम राहुल कुमार है, जो एनईआर (NER) के वाराणसी डिवीजन में तैनात है.
आरोपी मूल रूप से बिहार के पटना (सदीशोपुर) का रहने वाला है. घटना के बाद वह देवरिया के पास ट्रेन से फरार हो गया. जीआरपी (GRP) ने आरोपी टीटीई पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. छात्रा का आरोप है कि टीटीई ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे बिना टिकट यात्रा करने के आरोप में फंसा देगा. छात्रा ने हिम्मत जुटाकर 112 पर कॉल किया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और पीड़िता का मेडिकल कराया गया.
ADVERTISEMENT









