100 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में BJP नेता आशीष उपाध्याय गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ तो लगाने लगे ये नारे

Jhansi Betting Syndicate: झांसी जिला सहकारी बैंक के चेयरपर्सन और भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. उन पर 100 करोड़ रुपये के अवैध ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है.

यूपी तक

• 11:41 AM • 04 May 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां भाजपा नेता और जिला सहकारी बैंक के चेयरपर्सन आशीष उपाध्याय को अवैध ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित उनके आवास से हुई इस गिरफ्तारी ने पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है.

यह भी पढ़ें...

100 करोड़ से अधिक का अवैध लेनदेन

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक संगठित सट्टा सिंडिकेट था. इस सिंडिकेट के जरिए अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध लेनदेन किया जा चुका है. पुलिस इस नेटवर्क के तीन सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनसे मिली कड़ियों के आधार पर आशीष उपाध्याय तक पहुँचा गया. जांच में खुलासा हुआ कि आईपीएल सीजन के दौरान यह कारोबार काफी तेजी से फैला, जिससे कई परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो गए.

सियासी गलियारों में चर्चा और 'नारेबाजी'

आशीष उपाध्याय लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उनके प्रभाव की पहुंच शासन-प्रशासन के बड़े मंचों तक रही है. गिरफ्तारी के दौरान आशीष उपाध्याय द्वारा लगाए गए 'योगी जी जिंदाबाद' और 'मोदी जी जिंदाबाद' के नारों ने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है. पुलिस को अंदेशा है कि इस सिंडिकेट की जड़ें काफी गहरी हैं और जांच आगे बढ़ने पर कुछ और बड़े नाम सामने आ सकते हैं.