Anuj Chaudhary News: अपनी बेमिसाल कॉमेडी से करोड़ों दिलों को जीतने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं. चेक बाउंस और करोड़ों के कर्ज के जाल में फंसे राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उनके परिवार की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है. हालांकि इस मुश्किल घड़ी में वे अकेले नहीं हैं. बॉलीवुड से लेकर प्रशासन तक उनके लिए मदद के हाथ बढ़ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
ASP अनुज चौधरी की दरियादिली
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक चर्चा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैनात ASP अनुज चौधरी की हो रही है. अंतरराष्ट्रीय पहलवान और चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी ने घोषणा की है कि वे राजपाल यादव की मदद के लिए अपनी निजी सैलरी से 51000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे. एएसपी ने बताया कि वे राजपाल के अभिनय और उनके सकारात्मक व्यक्तित्व के कायल हैं. सोशल मीडिया पर एक पुलिस अधिकारी की इस संवेदनशीलता की जमकर सराहना हो रही है.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
राजपाल यादव की कानूनी परेशानियां साल 2010 में शुरू हुई थीं.उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए दिल्ली के एक व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद वे समय पर भुगतान नहीं कर सके जिससे ब्याज बढ़कर कुल देनदारी लगभग 9करोड़ तक पहुंच गई.
परिवार को 19 फरवरी का इंतजार
12 फरवरी को जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब परिवार की नजरें अगली कानूनी राहत पर टिकी हैं. दरअसल,19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी की शादी है. परिवार को उम्मीद है कि मानवीय आधार पर उन्हें जमानत मिल सकेगी ताकि वे इस पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकें.
ADVERTISEMENT









