BrijBhushan Sharan Singh: खेल मंत्री आए और खिलाड़ियों को सुनाकर चल गए!

यूपी तक

• 03:38 PM • 27 Apr 2023

BrijBhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक बार फिर ओलंपियन पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है.

Google CTA

BrijBhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक बार फिर ओलंपियन पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है. आपको बता दें कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत अन्य पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं और इसे लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. हर ओर इसी की चर्चा है. जहां एक ओर खिलाड़ी कह रहे हैं कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, तो वहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अलग बात कह रहे हैं. रेस्लर्स पर हुए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने 12 घंटे तक पहलवानों को सुना और एक समिति बनाई, हम भी निष्पक्ष जांच चाहते हैं, 14 बैठकें हुईं. सभी को एक निरीक्षण समिति के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर दिया गया. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उनकी सुनी नहीं जा रही है. 

यह भी देखें...