उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बीसनपुर गांव से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां एक मामी अपने ही सगे भांजे के साथ फरार हो गई है. खास बात यह है कि घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं. मामला बीसनपुर गांव के रहने वाले फतेह सिंह की पत्नी कुसुमा से जुड़ा है.
ADVERTISEMENT
25 जनवरी 2026 को कुसुमा अपने मायके गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी. आरोप है कि उसका सगा भांजा विक्रम उसे अपने साथ भगा ले गया. कुसुमा तीन बच्चों की मां है. घर में 6 मार्च को बड़े बेटे की शादी होने वाली थी और उसकी तैयारियां जोरों पर थीं. फतेह सिंह के अनुसार, उनकी पत्नी अपने साथ सोने के जेवर (पेंडल, अंगूठी, कुंडल) और करीब ₹1 लाख की नकदी भी ले गई है.
पीड़ित पति फतेह सिंह का कहना है कि जब वह भांजे के घर पहुंचे, तो वहां से जवाब मिला कि पत्नी अब वापस नहीं आएगी. फतेह सिंह ने 8 फरवरी को एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर वे अलीगढ़ प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं. उनका कहना है कि बेटे की शादी नजदीक है और रिश्तेदारों के बीच उनकी काफी बदनामी हो रही है. रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना की चर्चा अब पूरे गांव और सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है.
ADVERTISEMENT









