समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला उनके साथ सेल्फी लेते हुए बड़े ही देसी अंदाज में कहती नजर आ रही हैं कि भैया हमरे कैमरावा में भी देखिए. अखिलेश यादव भी उनकी इस मासूम अपील पर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाते हैं.
ADVERTISEMENT
कौन हैं सेल्फी लेने वाली वायरल 'भाभी'?
वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम रूबी यादव है. वह इटावा के नंगला कहरी गांव की रहने वाली हैं. रूबी का कहना है कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि अखिलेश यादव उनके घर अचानक आ जाएंगे. उन्होंने बताया कि सैफई पास में ही है, इसलिए अखिलेश यादव उन्हें बिल्कुल अपने ही लगे.
शादी में अचानक पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव 14 तारीख को हवाई पट्टी से सैफई अपने घर जा रहे थे. रास्ते में राजेंद्र सिंह के घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था. भीड़ देखकर अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवा दिया और अचानक शादी में पहुंच गए. परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने निमंत्रण तो भेजा था, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने बड़े नेता सच में आ जाएंगे.
चाव से खाए 'मठे के आलू'
अखिलेश यादव ने वहां खड़े होकर बड़े चाव से मठे के आलू खाए. उन्होंने घरवालों को सलाह दी कि प्लास्टिक के बजाय मिट्टी के कुल्लड़ का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहतर है. इटावा और सैफई क्षेत्र में 'मठे के आलू' किसी भी वैवाहिक या मांगलिक कार्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा माने जाते हैं.
ADVERTISEMENT









