ग्रेटर नोएडा की महंगी सोसाइटी में महिला ने किया जमकर हंगामा, गार्ड को दी भर-भरकर गंदी गालियां!

यूपी तक

27 Aug 2026 (अपडेटेड: 27 Aug 2026, 12:11 PM)

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में महिला और सुरक्षा गार्ड के बीच ऑनलाइन ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना का वीडियो वायरल होकर चर्चा में है.

Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी के गेट पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान महिला ने ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्डों के साथ बदसलूकी की.

यह भी देखें...

जानकारी के मुताबिक, महिला ने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था. जब डिलीवरी बॉय सोसाइटी के गेट पर पहुंचा तो सुरक्षा नियमों के तहत Guard ने वेरिफिकेशन के लिए उसे कुछ देर रोक लिया. इसी बात से नाराज होकर महिला गेट पर पहुंची और सिक्योरिटी गार्ड्स से गाली-गलौज करने लगी. आरोप है कि महिला ने कुर्सी पर बैठे गार्ड को लात मारने और थप्पड़ मारने की भी कोशिश की. सोशल मीडिया पर इस घटना की आलोचना हो रही है.

पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह मामला समाज में सुरक्षा कर्मियों के अधिकार और उनके सम्मान पर सवाल खड़ा करता है. ग्रेटर नोएडा में इस तरह की घटना काफी चिंताजनक है क्योंकि इससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है.