राजा भैया की राम कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कुंडा में दिखा कुंभ और माघ मेले जैसा नजारा

आनंद राज

• 01:02 PM • 19 Nov 2026

प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया की ओर से आयोजित राम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचन सुनने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. कथा स्थल पर कुंभ और माघ मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा है.

Google CTA

प्रयागराज से सटे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में इन दिनों एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. यहां के विधायक राजा भैया ने एक भव्य राम कथा का आयोजन किया है, इस कथा को कथावचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं. कथा के दौरान बाहर और अंदर का माहौल देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह कुंडा नहीं, बल्कि प्रयागराज का कुंभ मेला या माघ मेला हो. कथा सुनने के लिए दूर-दूर से लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है. हर तरफ लोगों के आने-जाने की भीड़ और उड़ती हुई धूल इस बात का एहसास करा रही है कि दो महीने बाद लगने वाला कुंभ मेला इस बार समय से पहले ही कुंडा में आ गया है.

यह भी देखें...

कुंभ से पहले कुंडा में महाकुंभ

कथा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि कुंभ मेला अभी दो महीने बाद लगना था, लेकिन कुंडा में यह पहले ही आ गया है. वहां मौजूद लोगों ने इस आयोजन को 'दूसरा कुंभ' और 'महाकुंभ' तक बता दिया है. श्रद्धालुओं का साफ कहना है कि यहां का माहौल और व्यवस्था बिल्कुल कुंभ मेले से कम नहीं है. जो नजारा आमतौर पर प्रयागराज के कुंभ में देखने को मिलता है, ठीक वैसा ही नजारा इस वक्त कुंडा में दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ED की मांग के बावजूद हाईकोर्ट के जमानत आदेश में दखल देने से इनकार

राजा भैया के आह्वान पर भीड़

कुंडा में उमड़े इस भारी जनसैलाब का पूरा श्रेय स्थानीय लोग और श्रद्धालु विधायक राजा भैया को दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह सब माननीय राजा भैया के आह्वान की देन है, जिसकी वजह से यहां आस्था का इतना बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा है. कथा में पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि यहां चारों तरफ सनातन की आस्था और भारी भीड़ दिख रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां धर्म का प्रचार योगी जी के परम आशीष से हो रहा है.

यह भी पढ़ें: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ED की मांग के बावजूद हाईकोर्ट के जमानत आदेश में दखल देने से इनकार

धीरेंद्र शास्त्री की कथा में जनसैलाब

विधायक राजा भैया की ओर से आयोजित इस राम कथा में प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचन दे रहे हैं. उनके प्रवचन को सुनने के लिए लगातार लोगों के आने और जाने का सिलसिला जारी है. मैदान में उड़ती धूल और चारों तरफ फैली लोगों की भारी भीड़ को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि कुंडा में इस वक्त पूरी तरह से कुंभ मेले और माघ मेले जैसी फीलिंग आ रही है.

यह भी पढ़ें: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ED की मांग के बावजूद हाईकोर्ट के जमानत आदेश में दखल देने से इनकार