गाजियाबाद के श्लोक त्रिपाठी ने फोन कर क्यों दी थी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी? वजह जान हैरान रह जाएंगे

मयंक गौड़

• 10:40 AM • 08 Jun 2025

UP News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पिछले दिनों फोन पर धमकी मिली थी. इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. अब पुलिस ने गाजियाबाद में कार्रवाई करते हुए श्लोक त्रिपाठी नाम के शख्स को पकड़ा है.

UP News, UP Viral news, up crime news, up crime, delhi cm rekha gupta, Delhi CM Rekha Gupta, CM Rekha Gupta, Ghaziabad, Ghaziabad news, Ghaziabad viral news, Ghaziabad police, delhi news, रेखा गुप्ता

UP News

Google CTA

UP News: पिछले दिनों दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को फोन पर धमकी मिली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. बता दें कि अब पुलिस ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को धमकी देने के आरोप में गाजियाबाद से श्लोक त्रिपाठी को पकड़ा है. दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की टीम ने मिलकर आरोपी को दबोचा है.

यह भी पढ़ें...

आरोपी श्लोक त्रिपाठी बैनामा लेखन का काम करता है. वह गाजियाबाद के पंचवटी इलाके का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि मुख्य तौर से आरोीप श्लोक त्रिपाठी का संबंध उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से है. मगर वह कई सालों से गाजियाबाद में रह रहा है.

ये भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन गए अलीगढ़ के अभिषेक अग्रवाल का बैग छीन ले गए बंदर, उसमें थे 20 लाख के जेवरात, फिर गजब हुआ

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को क्यों दी थी धमकी? 

मिली जानकारी के मुतबिक, आरोपी श्लोक त्रिपाठी का अपनी पत्नी से विवाद रहता है. वह नशा भी करता है. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में ही उसने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को धमकी दी थी. जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी पिछले 1.5 सालों से उससे अलग रह रही है. दोनों के बीच विवाद है.

जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी श्लोक त्रिपाठी ने जिस मोबाइल नंबर से फोन किया था, वह गोरखपुर पते पर रजिस्टर्ड था. दरअसल जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह आरोपी के रिश्तेदार के नाम रजिस्टर्ड था. इसके बाद लोकेशन ट्रेस करके पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.

लोकेशन ट्रेस करने पर पकड़ा गया

धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जब कॉल की लोकेशन ट्रेस की तो वह गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी इलाके की पाई गई. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस की मदद से संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्लोक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया. गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: बकरीद पर देवरिया के ईसमुहम्मद अंसारी ने बकरे की जगह काटी खुद की गर्दन, ये मामला हिला कर रख देगा