कौन हैं राफेल की पायलट शिवांगी सिंह, जिनको लेकर पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कर रहे ये दावें

UP News: शिवांगी सिंह जंगी जहाज राफेल की पहली भारतीय महिला पायलट हैं. जानिए इनकी पूरी कहानी.

Shivangi Singh, Rafale pilot Shivangi singh,  tension between India and Pakistan, up news, only female Rafale pilot Shivangi, Rafale pilot Shivangi, varanasi news, varanasi Rafale pilot Shivangi, up news, india and pakistan conflict

Rafale pilot Shivangi singh

रोशन जायसवाल

10 May 2025 (अपडेटेड: 10 May 2025, 03:56 PM)

follow google news

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. दोनों तरफ से ड्रोन और मिसाइल अटैक किए जा रहे हैं. पाकिस्तान के हर वार का भारत मुंह तोड़ जवाब दे रहा है. इसी बीच पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना की महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है. दावा है कि फाइटर जेट से कूदने के बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पड़ लिया. मगर ये दावा पीआईबी फैक्ट चेक में गलत पाया गया है और भारत ने भी पाकिस्तानी दावे को खारिज कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं शिवांगी सिंह?

30 साल की शिवांगी सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं. वह जंगी जहाज राफेल की पहली भारतीय महिला पायलट हैं. सितंबर 2020 में उन्हें राफेल के स्क्वाडन टीम में शामिल किया गया था. 

फाइटर प्लेन राफेल उड़ाने के लिए उन्होंने तमाम इम्तिहान पास किए और फिर उन्हें ये सफलता मिली. इसी के साथ वह राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पाटलेट बन गईं. 

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने कैसे पाकिस्तान में धुआं-धुआं किया और ठिकाने उड़ाए, शौर्य की ये वीडियो देख गर्व होगा

एनसीसी से जुड़ी हुई थी शिवांगी

वाराणसी वाराणसी के फुलवरिया रेलवे क्रासिंग के पास रहती हैं. उन्होंने वाराणसी के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद वाराणसी के सेंट जॉर्जस स्कूल से 12वीं पास किया है. शिवांगी सिंह ने सनबीम भगवानपुर से बीएससी की डिग्री ली. इस दौरान वह NCC से भी जुड़ी रहीं. 

पढ़ाई के अलावा शिवांगी खेल के मैदान में भी अव्वल थी. जैकलिन थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता. 2013 में शिवांगी ने उत्तर प्रदेश की ओर से NCC का प्रतिनिधित्व भी गणतंत्र दिवस की परेड में किया था. शिवांगी ने 2017 में हैदराबाद एयरफोर्स अकैडमी जॉइन किया. यहां उन्हें MIG-21 उड़ाने की ट्रेनिंग मिली थी. 

नाना थे आर्मी में कर्नल

बता दें कि शिवांगी के नाना आर्मी में कर्नल थे. शिवांगी बचपन में अपने नाना के साथ एयरफोर्स बेस में गई थीं. इसके बाद उन्होंने ठाना की वह भी एयरफोर्स में शामिल होगीं. शिवांगी ने अपने सपने को सच करके दिखाया.