जौनपुर के छात्र अनुज यादव संग निर्ममता किसने की थी? आरोपी मनोज पकड़ा गया तो चौंका देने वाली वजह पता चली

यूपी तक

29 May 2025 (अपडेटेड: 29 May 2025, 12:34 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में छात्र अनुज यादव की बीच सड़क हत्या कर दी गई. अब इस मामले में पुलिस ने मनोज यादव को गिरफ्तार किया है. दरअसल अनुज का मनोज की बेटी के साथ संबंधा था.

UP News, UP Viral news, UP Crime news, Jaunpur, Jaunpur News, Jaunpur viral news, Jaunpur crime news, Jaunpur crime, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, जौनपुर

UP News

Google CTA

UP News: जौनपुर में कल यानी बुधवार के दिन हुए अनुज यादव हत्याकांड ने सभी को हिलाकर रख दिया था. जिस तरह से अनुज को सड़क पर दौड़ाकर चाकुओं से मारा गया, उससे हड़कंप मच गया था. डी.फार्मा का छात्र अनुज सुबह 7 बजे कॉलेज में पेपर देने के लिए घर से निकला. मगर बीच रास्ते में ही उसे मौत दे दी गई. अब इस हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. 

यह भी पढ़ें...

किसने और क्यों मारा अनुज को?

जौनपुर के सिकरारा बाजार में अनुज यादव की हत्या को अंजाम देने वाला मनोज यादव गिरफ्तार कर दिया गया है. दरअसल अनुज का मनोज की बेटी के साथ संबंध था. इन संबंधों को लेकर मनोज यादव काफी भड़का हुआ था और उसे ये रिश्ता मंजूर नहीं था. ऐसे में उसने गुस्से में आकर छात्र अनुज को दर्दनाक मौत दे डाली.

ये भी पढ़ें: एटा में कलश यात्रा रोके जाने का पूरा विवाद क्या है? जिसमें आमने-सामने आया ठाकुर और दलित समाज

बता दें कि जैसे ही अनुज अपने घर से निकला, उसी समय मनोज अपनी बाइक से उसके पीछे लग गया. मनोज ने अनुज का पीछा किया. जैसे ही सुनसान रास्ता देखा, तभी मनोज ने अनुज को ओवरटेक करके रोक लिया. मनोज और उसके हाथ में चाकू देख अनुज वहां से भागने की कोशिश करने लगा. मगर मनोज ने सड़क पर ही दौड़कर उसे मार डाला. मौके पर ही छात्र अनुज की मौत हो गई.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया, बुधवार सुबह हत्या की गई थी केस दर्ज किया गया और आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसकी बेटी का मृतक छात्र से संबंध था.

वीडियो में देखिए पूरा मामला

(जौनपुर के आदित्य भारद्वाज के इनपुट के साथ)