ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए आतंकियों के 9 ठिकाने तो संभल के मुसलमानों का आया गजब का रिएक्शन

अभिनव माथुर

• 04:41 PM • 07 May 2025

UP News: पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके लिया है. अब इसपर संभल के मुसलमानों का भी रिएक्शन सामने आया है.

Operation Sindoor news, Operation Sindoor update, Operation Sindoor flight cancellations, sambhal, sambhal news, Indian Air Force, Indian Armed forces

Operation Sindoor news

Google CTA

UP News: पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है. देर रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ एयरस्ट्राइक की है और 9 बड़े आतंकी ठिकानों को तबाह करके कम से कम 90 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा है. मरने वालों में वैश्विक आतंकी अजहर मसूद के 10 से अधिक परिजन भी हैं.  

यह भी पढ़ें...

भारत की कार्रवाई को लेकर संभल के मुसलमानों का भी रिएक्शन सामने आया है. संभल के मुसलमानों ने भारतीय सेना के एक्शन की तारीफ की है. संभल के मुसलमानों का कहना है कि  वह पूरी तरह से भारतीय सेना के साथ हैं. मुसलमानों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह देश के लिए खून देने के लिए भी तैयार हैं और सीमा पर जाने के लिए भी तत्पर हैं. 

‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नापाक बाबू’

इस दौरान संभल के मुसलमानों ने पाकिस्तान की चुटकी भी ली. उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा, एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नापाक बाबू. अगर हिंदूस्तान के ऊपर आंख भी उठाने की कोशिश की जाएगी तो पाकिस्तान की आंख निकाल ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी का ये अटॉमिक पावर प्लांट हाई अलर्ट पर, इसके आसपास अब ये तैयारी

डॉ रसीन अनवर बोले-आतंक का कोई धर्म नहीं होता

संभल के रहने वाले डॉ रसीन अनवर ने कहा, आतंक का कोई धर्म नहीं होता. अगर आतंकवाद से लड़ने के लिए सेना को हमारी जरूरत पड़ेगी, आम नागरिकों की जरूरत पड़ेगी तो कोई भी पीछे नहीं हटेगा. वह भी लड़ाई लड़ेंगे.

संभल के रहने वाले मोहम्मद सलीम ने कहा कि हमारी सेना की ताकत पूरा विश्व जानता है. पुरी दुनिया देश की सेना की ताकत देख चुकी है. उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसी गलती करता है तो उसका नाम इतिहास से ही मिटा दिया जाएगा.