लेटेस्ट न्यूज़

सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी का ये अटॉमिक पावर प्लांट हाई अलर्ट पर, इसके आसपास अब ये तैयारी

यूपी तक

UP mock drill: उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल, बुलंदशहर के नरोरा पर विशेष नजर. न्यूक्लियर और हाइड्रो थर्मल पावर प्लांट के कारण हाई अलर्ट. मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा जांच और नागरिक जागरूकता बढ़ाना है.

ADVERTISEMENT

Narora Atomic Power Station
Narora Atomic Power Station
social share

Narora mock drill: उत्तर प्रदेश में आज यानी 7 मई को 19 जिलों में मॉक ड्रिल होनी है. मगर सबकी नजरें सूबे के बुलंदशहर जिले पर टिकि हैं. बता दें कि बुलंदशहर के नरोरा को A (सबसे ज्यादा संवेदनशील) कैटेगरी में शामिल गया है और ये हाई अलर्ट पर है. इसकी वजह है न्यूक्लियर अटॉमिक पावर स्टेशन (NAPS) और हाइड्रो थर्मल पावर प्लांट (अरनिया). सुरक्षा के मद्देनजर नरोरा में मॉक ड्रिल की गई है. मॉक ड्रिल अटॉमिक पावर प्लांट के साथ-साथ अरनिया स्थित हाइड्रो थर्मल पावर प्लांट और जिले के विअन्य भिन्न कॉमर्शियल संस्थानों, शुगर मिल, डिस्टलरी, शैक्षिक संस्थानों में की गई.

यह भी पढ़ें...