लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं 70 साल की महिला संग जमीन पर बैठ फरियाद सुनने वाले शामली DM? जानें IAS अरविंद चौहान की पूरी कहानी

शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद से ही IAS अरविंद चौहान सुर्खियों में छाए हुए हैं. आइए खबर में आगे IAS अरविंद की पूरी जानकारी हासिल कीजिए.

ADVERTISEMENT

Shamli DM Arvind Chauhan
Shamli DM Arvind Chauhan
social share
google news

Shamli DM Arvind Chauhan Profile Story: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के डीएम अरविंद कुमार चौहान इस समय पूरे देश में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला जमीन पर बैठी हुई है और उनके बगल में खुद डीएम अरविंद चौहान भी बैठे नजर आ रहे हैं. दरअसल, 70 साल की यह महिला अपनी शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंची थी और वह जमीन पर बैठ गई. महिला की फरियाद सुनने के लिए डीएम ने भी उसके पास आकर जमीन पर बैठना मुनासिब समझा. यह वीडियो वायरल होने के बाद से ही IAS अरविंद चौहान सुर्खियों में छाए हुए हैं. आइये खबर में आगे IAS अरविंद की पूरी जानकारी हासिल कीजिए.