विकास के साथ उसकी तीसरी पत्नी रिया ने ये क्या कर डाला? वाराणसी की ये कहानी जान चौंक जाएंगे

रोशन जायसवाल

30 Jun 2025 (अपडेटेड: 30 Jun 2025, 10:47 AM)

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. यहां रहने वाले विकास का शव बरामद किया गया है. आरोप है कि उसकी तीसरी पत्नी ने ही उसे मार डाला है.

Varanasi, Varanasi news, Varanasi crime, Varanasi crime news, Varanasi viral news, up news, up viral news, up crime, up crime news, वाराणसी, वाराणसी न्यूज, वाराणसी क्राइम, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम, यूपी जुर्म

UP News (PC-AI)

Google CTA

UP News: वाराणसी के विकास कुमार की उम्र 35 साल थी और उसने 3 शादियां की थीं. मगर अब उसी विकास का शव वाराणसी के शिवपुरा थाना क्षेत्र के नेपाली बाग में स्थित उसके किराए के मकान में पड़ा मिला. माना जा रहा है कि विकास को उसकी तीसरी पत्नी ने ही मार डाला. दरअसल जब से विकास का शव बरामद हुआ है, उसकी तीसरी पत्नी अपनी 10 साल की बेटी के साथ गायब है. ऐसे में हत्या का शक उसी पर जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

बताया ये भी जा रहा है कि विकास की तीसरी पत्नी रिया से विवाद हुआ था. दोनों किराए के घर में साथ थे. सुबह उसका शव बरामद किया गया. उसके सिर पर चोट के निशान थे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी से लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा तक के ट्रक डाइवरों का कातिल संदीप बागपत में हुआ ढेर, कौन था ये?

विकास ने की थी 3 शादियां

विकास होटल में मेहनत मजदूरी किया करता था और उसने अब तक तीन शादियां कर रखी थी. पहली पत्नी से एक बेटी और दो बेटा समेत 3 बच्चे हैं. विकास मूल रूप से जौनपुर के नेवढिया थाना थाना का जयसिंह हथेरा गांव का रहने वाला था.

कुछ साल पहले ही विकास अपने परिवार को छोड़कर शहर में आ गया था और यहां किराए के मकान में रहने लगा था. बताया जाता है कि 6 साल पहले विकास किसी मुस्लिम महिला के साथ रहता था और फिर बाद में रिया नाम की लड़की से उसने शादी करके, वह उसके साथ रहने लगा था. रिया औऱ विकास, दोनों ही एक होटल में काम करते थे.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर की साहिबा बानो ने खुशी बन की जबलपुर के इंद्र तिवारी से शादी, दोनों सुहागरात मनाने गए, आगे की कहानी हिला देगी

दूसरी पत्नी रीता देवी ने लगाया तीसरी पत्नी रिया पर आरोप

विकास की दूसरी पत्नी रीता देवी ने आरोप लगाया है कि विकास की हत्या उसकी तीसरी पत्नी रिया ने ही की है. हत्या के बाद वह सारा जेवर और पैसा लेकर फरार हो गई है. वह अपनी 10 साल की बेटी को लेकर भी चली गई है. रीता देवी का कहना है कि विकास और रिया का काफी विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर वाराणसी के वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया, शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है. मौत की असल वजह तभी सामने आएगी. मृतक ने पहले भी शादियां की रखी थीं. पत्नी अपनी बेटी के साथ गायब है. मामले की जांच की जा रही है.