लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर की साहिबा बानो ने खुशी बन की जबलपुर के इंद्र तिवारी से शादी, दोनों सुहागरात मनाने गए, आगे की कहानी हिला देगी

UP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से यूपी के गोरखपुर की दूरी 607 किलोमीटर है. 12 घंटे से अधिक का रास्ता है. इस दूरी को तय करके जबलपुर का इंद्र तिवारी खुशी तिवारी से शादी करने गोरखपुर आ गया. मगर युवकी का असल नाम साहिबा बानो था. इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया.

ADVERTISEMENT

UP News, UP Latest news, UP Crime news, up crime, Kushinagar, Kushinagar murder case, gorakhpur news, Khushi Tiwari real name Sahiba Bano, Jabalpur, Jabalpur man killed for land, 18 bigha land murder plot, viral reel murder case
UP News
social share
google news

UP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी की शादी नहीं हो रही थी. उनके पास 18 बीघा जमीन थी. मगर शादी नहीं होने से और वंश नहीं बढ़ने से वह परेशान थे. ऐसे में वह कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के यहां चले गए. उन्होंने बाबा जी को अपनी परेशानी बताई. शादी नहीं होने और 18 बीघा जमीन होने की बात उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से भी कहीं. इसके बाद बाबा और इंद्र कुमार तिवारी के बीच हुई बातचीत वायरल हो गई. मगर इसी बातचीत की वजह से इंद्र कुमार तिवारी की हत्या कर दी गई.