Viksit UP Baithak Prayagraj: उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर यूपी Tak की खास पहल ‘विकसित UP बैठक’ अब प्रयागराज पहुंच गई है. 31 अगस्त यानी आज प्रयागराज में इस विशेष बैठक का आयोजन होने जा रहा है. इस मंच पर उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्टार्टअप जैसे विषयों के साथ साल 2047 तक उत्तर प्रदेश और प्रयागराज के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने पर मंथन किया जाएगा. इससे पहले ‘विकसित UP बैठक’ का आयोजन झांसी में हुआ था. अब प्रयागराज में होने वाली बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT
प्रयागराज के विकास पर होगी सीधी चर्चा
‘यूपी Tak बैठक’ का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए एक ठोस और व्यावहारिक ब्लूप्रिंट तैयार करना है. प्रयागराज में होने वाले इस आयोजन में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्टार्टअप जैसे जमीनी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. मंच पर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख लोग, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे. चर्चा का फोकस इस बात पर रहेगा कि प्रयागराज में पिछले वर्षों के दौरान क्या बड़े बदलाव हुए हैं और आने वाले समय में विकास की रफ्तार को कैसे और तेज किया जा सकता है.
2047 तक कैसी होगी प्रयागराज की तस्वीर?
बैठक में सबसे अहम सवाल यह रहेगा कि साल 2047 तक प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की तस्वीर कैसी होगी. विकास के लिए किन क्षेत्रों में ज्यादा काम की जरूरत है और मौजूदा योजनाओं को जमीन पर और प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है, इन मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा. इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करने, युवाओं को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी महामंथन होगा.
झांसी और कानपुर के बाद प्रयागराज में ‘विकसित UP बैठक’
‘विकसित UP बैठक’ के जरिए यूपी Tak प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े विकास के मुद्दों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहा है. इससे पहले झांसी और कानपुर में हुई बैठक में क्षेत्र के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी. अब प्रयागराज में होने वाली बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस महत्वपूर्ण शहर और आसपास के क्षेत्रों को लेकर विकास का रोडमैप तैयार करने पर जोर रहेगा. मंच पर राजनेताओं, अधिकारियों और विशेषज्ञों के बीच सीधी बातचीत के जरिए जमीनी चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी.
YouTube और सोशल मीडिया पर भी देख सकेंगे बैठक
प्रयागराज में होने वाली ‘यूपी Tak बैठक’ को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाएगा. कार्यक्रम को यूपी Tak के आधिकारिक YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के विकास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह बैठक अहम होगी. इसमें होने वाली चर्चाओं के जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी कि विकास की मौजूदा स्थिति क्या है और 2047 के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश को किन कदमों की जरूरत होगी.
ADVERTISEMENT











