ऊर्जा मंत्री बोले, ‘निरीक्षण के दौरान बिजली थी, लोगों ने प्रेमवश जलाया मोबाइल का टॉर्च’

यूपी तक

• 02:54 PM • 14 Sep 2022

योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा विद्युत समाधान सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाराबंकी जिले के बड़ेल उपकेंद्र पर व्यवस्थाओं का…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा विद्युत समाधान सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाराबंकी जिले के बड़ेल उपकेंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे.

मगर यहां चर्चा यह नहीं है कि मंत्री शर्मा ने व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया, बल्कि चर्चा इस बात की है कि ऊर्जा मंत्री जहां बैठे थे, वहां बिजली की ही व्यवस्था नहीं थी.

इस दौरान शर्मा ने वहां मौजूद विद्युत अधिकारियों से रजिस्टर तलब किया.

मंत्री शर्मा ने मोबाइल टॉर्च की रौशनी में रजिस्टर देखा और अधिकारियों से जवाब तलब किया.

अब मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि बाराबंकी के दोनों उपकेंद्रों, जहां कल शाम मैंने निरीक्षण किया वहां बिजली भी थी, उसका प्रकाश भी और उससे पड़ने वाली परछाईं भी.

मंत्री ने आगे कहा कि हस्तलिखित रजिस्टर पढ़ते समय लोगों ने प्रेमवश मोबाइल की टॉर्च जलाया था.

उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग झूठ-भ्रम-फरेब-लीचड़पने को अपनी योग्यता मानते हैं.

पढ़ते रहें uptak.in