UP Weather Update: आज यूपी के इन 20+ जिलों में होगी झमाझम बारिश, 31 जुलाई तक ये अलर्ट हुआ जारी

यूपी तक

• 12:26 AM • 28 Jul 2025

यूपी में मॉनसून का दौर जारी है. लेकिन बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. प्रदेश में कहीं बारिश हो रही तो कहीं तेज धूप निकल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का दौर जारी है. लेकिन बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. प्रदेश में कहीं बारिश हो रही तो कहीं तेज धूप निकल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के भी चलने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो यूपी में बारिश का ये सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहेगा. 

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और इनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना

IMD ने बताया है कि बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं इनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 

मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना (50 से अधिक जिले)

राज्य के एक बड़े हिस्से, लगभग 50 से अधिक जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका जताई गई है. इस चेतावनी में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ के सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या ने लव मैरिज के 4 माह बाद उठाया ये कदम, वीडियो में खोले ये राज