UP Weather Update: उत्तर प्रदेश से मॉनसून की वापसी अब पूरी हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर (सोमवार) को राज्य के बचे हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदा हो गया है. मॉनसून की विदाई के बाद अब धीरे-धीरे सर्दी दस्तक दे रही है. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर और ठंडी पछुआ हवाओं का प्रभाव अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है, जिसके चलते यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है. इस बदलाव के कारण, लोगों ने अब एसी और कूलर चलाना बंद कर दिया है और पंखों की रफ्तार भी धीमी हो गई है. खासकर, ग्रामीण इलाकों में लोग सुबह के समय हल्के गर्म कपड़ों में भी नजर आने लगे हैं.
ADVERTISEMENT
आज किन जिलों 10 जिलों में मौसम रहेगा ठंडा?
उत्तर प्रदेश के वे 10 जिले जहां न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है और जहां 'गुलाबी ठंड' का अहसास सबसे ज्यादा है और उनका संभावित तापमान नीचे दिया गया है:
- कानपुर नगर- संभवित न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस
- बाराबंकी- संभवित न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस
- इटावा- संभवित न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस
- बहराइच- संभवित न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस
- हरदोई- संभवित न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस
- लखनऊ- संभवित न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस
- प्रयागराज- संभवित न्यूनतम तापमान 18.2-19 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस
- बरेली- संभवित न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस
- झांसी- संभवित न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस
- अयोध्या- संभवित न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, संभवित अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. आज (मंगलवार) भी आसमान साफ रहने और दिन में अच्छी-खासी धूप निकलने का अनुमान है. हालांकि, अब धूप की तपिश में धीरे-धीरे कमी आएगी और यह चुभने वाली गर्मी नहीं देगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. इस अवधि के दौरान पूर्वी या पश्चिमी यूपी के किसी भी हिस्से में बारिश या तेज हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं है.
ये भी पढ़ें: UP weather update: अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड! मौसम विभाग ने कोल्ड को लेकर जारी किया ये अपडेट
ADVERTISEMENT
