UP Weather: कभी धूप तो कभी बारिश, आखिर हो क्या रहा है? IMD ने रेन अलर्ट जारी कर ये बोल चौंकाया

यूपी तक

• 08:44 AM • 16 Sep 2024

UP Weather: एक बार फिर यूपी के मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग यानी IMD ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: पिछले 2 दिनों से उत्तर प्रदेश में तेज धूम निकल रही है और काफी कम बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने भी बताया था कि भारी बारिश के लंबे दौर के बाद यूपी में कुछ दिन बारिश नहीं होगी और तेज धूप निकल सकती है. मगर अब एक बार फिर यूपी के मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग यानी IMD ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी 16 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी जा सकती है. मगर बारिश का मौसम बनने की वजह से तामपान में गिरावट रहेगी. मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि 18 सितंबर के बाद यूपी में कुछ दिनों तक बारिश के संकेत नहीं हैं. 

किन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक, आज यूपी के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, चित्रकूट, वाराणसी, श्रावस्ती, सोमभद्र, कौशाम्बी,, प्रतापगढ़, बलिया, एटा, मैनपुरी, ललितपुर में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने ये भी बताया है कि चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदास नगर, मऊ और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश के आसार बने हुए हैं. इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट भी जारी कर दिया है.

बंगाल में बन रहे मौसम ने बदला यूपी का वेदर

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि यूपी में नया वेदर सिस्टम बना है. इसके पीछे बंगाल है. दरअसल तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर एक लो प्रेसर एरिया बन रहा है. इसकी वजह से उत्तर प्रदेश का मौसम काफी प्रभावित हुआ है और ये अभी भी यूपी के वेदर पर असर डाल रहा है.