UP Weather Update: बदल गया मौसम का मिजाज! लखनऊ में 4 नवंबर को पड़ा कोहरा, देखें अपडेट

यूपी तक

• 04:58 AM • 04 Nov 2023

जहां एक तरफ नोएडा, गाजियाबाद और इसके आसपास के लोग वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी के नागरिकों ने आज यानी 4 नवंबर को साल का पहला कोहरा देखा.

UP Tak
Google CTA

UP Weather News: जहां एक तरफ नोएडा, गाजियाबाद और इसके आसपास के लोग वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी के नागरिकों ने आज यानी 4 नवंबर को साल का पहला कोहरा देखा. बता दें कि शनिवार को लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट ले ली. यही नहीं लखनऊ में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का अहसास भी होने लगा है. भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि नवंबर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है. उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह को धूप न निकलना बताता है कि सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है.

यह भी पढ़ें...

मोहम्मद दानिश के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. साथ ही अधिकतम तापमान सभी जिलों में 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चल रहा है.

कैसा रहेगा आज लखनऊ में तापमान?

IMD के अनुसार, लखनऊ में आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. वहीं, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.