UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का तांडव... 20 जुलाई को इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, 46 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

यूपी तक

• 04:50 PM • 19 Jul 2025

यूपी में 20-21 जुलाई को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है, जबकि 46 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा जताया गया है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में गहरा रहा है. मौसम विभाग ने 20 जुलाई की सुबह से 21 जुलाई की सुबह तक के लिए नया अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, राज्य के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका जताई गई है.  

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है.  इसमें मुख्य रूप से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद एवं उनके आसपास के इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. 

मेघगर्जन और वज्रपात का व्यापक अलर्ट

प्रदेश के एक बड़े हिस्से में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की भी प्रबल संभावना है. इसमें सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उनके आसपास के इलाके शामिल हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर जाने से बचें.

यूपी में 20-21 जुलाई को सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना. सोनभद्र से लेकर पश्चिमी यूपी तक अधिकांश जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी.

यह भी पढ़ें: बहू के प्यार में अंधे हुए ससुर ने आगरा में कर दी अपने 26 साल के बेटे की हत्या? पूरा केस जान चौंक जाएंगे