UP Weather Update: यूपी में मॉनसून ने कसा शिकंजा... 20 जुलाई को इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी

यूपी तक

20 Jul 2025 (अपडेटेड: 20 Jul 2025, 04:12 AM)

UP Weather Update: यूपी में 20-21 जुलाई को मॉनसून का अलर्ट. सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद जैसे पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना. सोनभद्र से लेकर पश्चिमी यूपी तक अधिकांश जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का व्यापक अलर्ट जारी.

UP Monsoon Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना शिकंजा कस लिया है और अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है. 20 जुलाई की सुबह से 21 जुलाई की सुबह तक पश्चिमी यूपी के कई जिले भारी बारिश की चपेट में आ सकते हैं, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही पूर्वी, मध्य और पश्चिमी तीनों हिस्सों के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ आसमानी बिजली गिरने की प्रबल आशंका है. IMD ने प्रशासन और आम जनता दोनों को ही इस दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है. खुले इलाकों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की गई है. 

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अनुमान

राज्य के पश्चिमी छोर पर बसे कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसमें मुख्य रूप से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद और उनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाकों में लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है. 

प्रदेश में है वज्रपात का व्यापक खतरा

उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में गरज के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है. इस अलर्ट में सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उनके आसपास के इलाके शामिल हैं. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली चमकने और गरजने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में न रुकें.

ये भी पढ़ें: यूपी में मॉनसून का तांडव... 20 जुलाई को इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, 46 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी