UP Weather Update: यूपी में बारिश और ओले का डबल वार... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया ताजा अलर्ट

यूपी तक

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 05:18 PM)

UP Weather Update: सहारनपुर, मेरठ, नोएडा और आगरा समेत कई जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट. मौसम विभाग ने जारी की बिजली गिरने की चेतावनी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम मार्च के महीने में लगातार करवट बदल रहा है. चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच अब बादलों ने डेरा डाल लिया है जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले का डबल अटैक होने वाला है. मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में तेज हवाओं के साथ न सिर्फ झमाझम बारिश होगी, बल्कि कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना जताई गई है. यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखा जा रहा है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ चुनिंदा जिलों में ओले गिरने की संभावना सबसे अधिक है जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. ये जिले हैं:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर एवं आसपास के इलाके.

यहां होगी झमाझम बारिश

ओलों के साथ-साथ बादलों की गरज और बिजली की कड़क के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका को देखते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें. खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों. विशेष रूप से किसानों को कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है क्योंकि ओले और तेज हवाएं मेहनत पर पानी फेर सकती हैं.