UP Weather Update: यूपी में मॉनसून दिखा रहा अपना जलवा, आज इन 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश

यूपी तक

• 08:21 AM • 02 Aug 2024

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मॉनसून मेहरबान है. आपको बता दें कि मॉनसूनी बारिश से सूबे के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मगर कुछ इलाकों में इस बारिश ने अपना जमकर कहर भी बरसाया है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मॉनसून मेहरबान है. आपको बता दें कि मॉनसूनी बारिश से सूबे के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मगर कुछ इलाकों में इस बारिश ने अपना जमकर कहर भी बरसाया है. अब सूबे के लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर अब बारिश का कैसा हाल रहेगा. तो आपको बता दें कि आगामी मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने अपना लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 2 अगस्त को सूबे के 20 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. वहीं, IMD ने कई इलाकों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

आज इन 20 जिलों में होगी भारी बारिश

IMD के अनुसार, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी और संतरविदास नगर और आसपास के इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है.

 

 

वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बताया है कि आज गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर और अमरोहा में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और रायबरेली में बादल गरजने व बिजली गिरने के को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.