UP School Close: यूपी में कल बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, इन 7 जिलों में आदेश जारी

यूपी तक

• 09:26 PM • 09 Jul 2026

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए 10 जुलाई 2026 को नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

Google CTA

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मॉनसून की भारी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के कारण सड़कों से लेकर स्कूल परिसरों तक में भयंकर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने छुट्टी का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कल यानी 10 जुलाई 2026 को नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

इन जिलों के जिलाधिकारियों ने जारी किए आदेश

मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बाद अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों और शिक्षा अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं-

  1. गाजियाबाद: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के चलते गाजियाबाद में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल 10 जुलाई को बंद रहेंगे. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बोर्ड्स के स्कूलों को शत-प्रतिशत आदेश मानने को कहा है.
  2. मेरठ: पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बरसात और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मेरठ में भी कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों में 10 जुलाई का अवकाश रहेगा.
  3. बुलंदशहर: अत्यधिक वर्षा की चेतावनी को देखते हुए बुलंदशहर में डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 10 जुलाई को बंद रखने का आदेश दिया है.
  4. बागपत: डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर बागपत में 10 जुलाई को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल (CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड, मदरसा और संस्कृत बोर्ड) बंद रहेंगे. हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में रहकर विभागीय काम और वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए गए हैं.
  5. बिजनौर: भारी बारिश के खतरे को देखते हुए बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जुलाई का अवकाश घोषित किया है.
  6. मुजफ्फरनगर: पिछले दो दिनों से हो रही जबरदस्त बारिश के कारण सड़कों और स्कूलों में जलभराव हो गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रहेंगे.
  7. हापुड़: हापुड़ जनपद में भी लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में 10 जुलाई को छुट्टी का ऐलान किया गया है.

क्या है प्रशासन की तैयारी?

सरकारी आदेशों में साफ कहा गया है कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कल यानी 10 जुलाई को छुट्टी रहेगी. लगातार हो रही इस बारिश ने नगर निगमों के दावों की भी पोल खोल दी है, क्योंकि निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है. ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है.

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही घर से बाहर निकलें और स्कूलों से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक आदेशों पर नजर बनाए रखें.