UP Police Constable Result: अब कभी भी जारी हो सकता है परीक्षा का रिजल्ट, सामने आया लेटेस्ट अपडेट

संतोष शर्मा

• 08:46 AM • 29 Oct 2024

UP Police Constable Result latest Update: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा, शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी जारी.

UP Police Constable Recruitment Exam (File Photo)

UP Police Constable Recruitment Exam (File Photo)

Google CTA

UP Police Constable Result Latest Update: उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है. जानकारी मिली है कि पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी शुरू कर दी है. DIG (पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड) ने सभी जिलों के एसपी, एसएसपी, और पुलिस कमिश्नरों को पत्र लिखकर शारीरिक योग्यता मापने वाली मशीनों की उपलब्धता की स्थिति रिपोर्ट मांगी है. 

यह भी पढ़ें...

भर्ती बोर्ड ने जिलों में हाइट और वजन मापने वाली मशीनों के बारे में जानकारी एक सप्ताह में मांगी है, जिससे शारीरिक परीक्षा की तैयारी में तेजी लाई जा सके. इस परीक्षा का आयोजन सिपाही भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई और वजन के मानक का मूल्यांकन किया जाएगा.

 

 

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम भी जारी हो सकता है, जिससे उम्मीदवार अपनी शारीरिक परीक्षा की तैयारी समय पर कर सकें. सिपाही भर्ती में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए यह जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि शारीरिक परीक्षा उनकी चयन प्रक्रिया का एक प्रमुख हिस्सा है.