UP Monsoon Update: यूपी में आज इन 20+ जिलों में होगी जमकर बारिश, 36 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट

यूपी तक

02 Jul 2025 (अपडेटेड: 02 Jul 2025, 04:03 AM)

UP Monsoon Update: यूपी में 2 जुलाई को मॉनसून का येलो अलर्ट. बांदा, प्रयागराज, झांसी समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी.

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Monsoon Update: मॉनसून ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत दिखा दी है. इस बीच मौसम विभाग ने 2 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है. यह पूर्वानुमान उन सभी जिलों के लिए है, जहां बारिश का इंतजार था या जहां मॉनसून पहले से सक्रिय है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि यह अवधि मौसम की दृष्टि से बेहद सक्रिय रहने वाली है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में 'बहुत भारी बारिश' का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों और उनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश  होने की संभावना है- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

भारी वर्षा की संभावना वाले अन्य जिले 

उपरोक्त जिलों के अलावा, इन क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है- फतेहपुर, चंदौली, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर.

गरज-चमक और वज्रपात की संभावना वाले जिले 

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के एक बड़े क्षेत्र में मेघगर्जन (गरज के साथ बारिश) और वज्रपात (बिजली गिरने) की प्रबल संभावना है.  इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहें, खासकर जब बिजली कड़के या तेज आंधी आए. किसानों को भी अपनी फसलों का ध्यान रखने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ें: UP Monsoon Update: 1 तारीख को ही मिला बिग अपडेट, मौसम विभाग ने बताया जुलाई में कैसी होगी मॉनसूनी बारिश