UP Monsoon Update: यूपी में हैं 75 जिले... 24 जून को इन 35 जनपदों में होगी झमाझम बारिश 

यूपी तक

• 03:11 PM • 23 Jun 2025

UP Monsoon Update: मॉनसून ने अब उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी शक्ति दिखानी शुरू कर दी है. जानें कल यानी 24 जून को किन-किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश?

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 24 जून के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका है. यह मौसमी बदलाव भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है, खासकर निचले इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने के खतरों से बचने के लिए.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में 'भारी से बहुत भारी बारिश' का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, और मुरादाबाद एवं इनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इन जिलों के निवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

इन जिलों में 'भारी बारिश' का येलो अलर्ट

इसके अलावा, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, और बदायूं एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. 

मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका (येलो अलर्ट)

लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन (गरज के साथ बारिश) और वज्रपात होने की संभावना है. इसमें सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, और बदायूं सहित कई जिले शामिल हैं.  लोगों को आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित आश्रय लेने की सलाह दी गई है.