UP Monsoon News: यूपी में मॉनसून अभी किन जिलों में नहीं पहुंचा है? IMD ने अगले 48 घंटों का बताया ये हाल

यूपी तक

• 03:07 PM • 20 Jun 2025

UP Monsoon News: यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार! आगरा से रामपुर तक सक्रिय हुई मॉनसून लाइन, पूर्वी और दक्षिणी यूपी कवर. जानें पश्चिमी यूपी में मॉनसून की स्थिति और आगामी बारिश का अपडेट.

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Monsoon News: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून लाइन इस समय आगरा से रामपुर तक गुजर रही है, जिससे राज्य के बड़े हिस्से में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. 

यह भी पढ़ें...

इस सक्रियता के साथ, मॉनसून ने पूरे पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया है. इसके अलावा, राज्य के अधिकांश दक्षिणी हिस्से भी मॉनसून की चपेट में आ चुके हैं. अब केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ ही इलाके (जैसे उत्तर-पश्चिमी यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR) बचे हैं, जहां मॉनसून का पूरी तरह से पहुंचना बाकी है. 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून एक बड़े पैमाने की मौसमी प्रणाली है. जब मॉनसून सक्रिय होता है, तो यह किसी एक जिले तक सीमित न रहकर, बल्कि तेजी से एक विशाल क्षेत्र में आगे बढ़ता है. यह जिला-दर-जिला धीरे-धीरे बढ़ने की बजाय एक साथ बड़े हिस्से को कवर करता है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी यूपी के बचे हुए हिस्सों में भी जल्द ही मॉनसून की एंट्री हो जाएगी, जिससे पूरे प्रदेश को गर्मी से राहत मिलेगी और बारिश का दौर शुरू होगा.

साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में मेघगर्जन/वज्रपात और भारी बारिश के साथ 22 जून तक सूबे के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की सम्भावना है. इसके साथ ही आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में 2-3˚C की क्रमिक गिरावट आने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें: UP Monsoon Update: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं...इन 33 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश