लेटेस्ट न्यूज़

UP Monsoon Update: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं...इन 33 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

UP Monsoon Update: यूपी में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. 20 जून को इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. जानें आज किन-किन जिलों में बारिश.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update
social share
google news

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और 20 जून को इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतर जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही, कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है. यह मौसमी बदलाव भीषण गर्मी से बड़ी राहत देगा, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है.