कल्याण सिंह समेत UP की 13 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, पूरी लिस्ट देखिए

यूपी तक

• 04:32 PM • 25 Jan 2022

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत राज्य की 13 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने…

UPTAK
follow google news

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत राज्य की 13 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है. कल्याण सिंह को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया है.

यह भी पढ़ें...

यूपी की इन हस्तियों को पद्म सम्मान

पद्म विभूषण-

1. राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा, उत्तर प्रदेश

2. कल्याण सिंह (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, उत्तर प्रदेश

पद्म भूषण-

3. राशिद खान, कला, उत्तर प्रदेश

4. वशिष्ठ त्रिपाठी, साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश

पद्म-

5. सुश्री कमलिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना, (जोड़ी) कला, उत्तर प्रदेश

6. शिवनाथ मिश्र, कला, उत्तर प्रदेश

7. शीश रामन, कला, उत्तर प्रदेश

8. सेठ पाल सिंह, अन्य – कृषि, उत्तर प्रदेश

9. विद्या विंदु सिंह, साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश

10. शिवानंद, अन्य – योग, उत्तर प्रदेश

11. अजय कुमार सोनकर, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, उत्तर प्रदेश

12. अजीता वास्तव, कला, उत्तर प्रदेश

13. डॉ. कमलाकर त्रिपाठी, चिकित्सा, उत्तर प्रदेश

गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने इस वर्ष दो दोहरे मामलों सहित 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी. दोहरे मामले में पुरस्कार की गणना एक के रूप में की जाती है.

इस लिस्ट में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

कल्याण सिंह का वो राजनीतिक दांव, जिसका फायदा आज भी BJP को मिल रहा है!

    follow whatsapp
    Main news