CM योगी ने RSS चीफ मोहन भागवत से की मुलाकात, जनसंख्या असंतुलन समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

पंकज श्रीवास्तव

• 01:06 PM • 20 Oct 2022

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को संगम नगरी प्रयागराज के दौरे पर पहुंचे. सीएम का हेलीकॉप्टर सीधे गौहनिया के जयपुरिया स्कूल के…

UPTak
Google CTA

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को संगम नगरी प्रयागराज के दौरे पर पहुंचे. सीएम का हेलीकॉप्टर सीधे गौहनिया के जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में उतरा. सीएम योगी ने जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से शिष्टाचार मुलाकात की. सीएम योगी करीब एक घंटे तक वात्सल्य परिसर में रहे.

यह भी पढ़ें...

इस दौरान सीएम योगी ने संघ प्रमुख से जनसंख्या असंतुलन, धर्मांतरण समेत कई खास मुद्दों पर चर्चा की. गौहनिया में 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भी जनसंख्या असंतुलन को लेकर नीति बनाने और इसे सभी वर्गों पर समान रूप से लागू करने की मांग की गई थी.

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई ठोस पहल करेगी. सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई मसौदे तैयार कर सकते हैं.

इस मौके पर सीएम योगी ने संघ प्रमुख को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में आने के लिए औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया है. इस दौरान आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

बता दें कि दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को कहा था कि मतांतरण और बांग्लादेश से घुसपैठ की वजह से जनसंख्या असंतुलन हो रहा है और धर्म परिवर्तन रोधी कानूनों को सख्ती से लागू किए जाने की जरूरत है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर भी संघ प्रमुख मोहन भागवत को जानकारी दी है. अपने एक घंटे की शिष्टाचार मुलाकात में सीएम योगी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ दोपहर का भोजन यानी लंच भी किया.

इस मौके पर सीएम योगी ने प्रयागराज में डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर अधिकारियों को डेंगू से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए. संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद सीएम योगी गौहनिया स्कूल में बनाए गए हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए.

सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी. इस कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया था.

प्रयागराज: सीएम योगी RSS चीफ मोहन भागवत से मुलाकात करने पहुंचे, इन मुद्दों पर होगी चर्चा