मामा करता था मजदूरी, भांजा अफजाल मामी खुशनुमा के करीब आया और दोनों हो गए फरार, मामला सन्न कर देगा 

अंकुर चतुर्वेदी

• 02:24 PM • 14 Jun 2025

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से अफजाल नामक युवक अपनी मामी खुशनुमा को लेकर फरार हो गया है. जानें इस खबर में मामा ने क्या बताया?

Budaun News

Budaun News

Google CTA

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि यहां अफजाल नाम युवक अपनी मामी खुशनुमा को लेकर फरार हो गया है. मामले के सामने आने के बाद अफजाल के मामा गुलबहार के पैरों से जमीन खिसक गई है. जानकारी मिली है कि मामा गुलबहार दिल्ली में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. इस मामले में अब गुलबहार ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. खबर में आगे जानिए क्या है मामला?

यह भी पढ़ें...

अब तक क्या सामने आया?

खबर के अनुसार, महिला खुशनुमा 10 जून की सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि वह बिसौली जाकर डॉक्टर से दवा लेगी, लेकिन फिर वह वापस नहीं आई. जब पति गुलबहार ने फोन किया, तो मोबाइल बंद मिला. शक होने पर गुलबहार दिल्ली से सीधे अपने गांव बदायूं आया और जब पड़ताल की तो सामने आया कि उसकी पत्नी खुशनुमा भांजे अफजाल के साथ फरार हो गई है. 

गुलबहार और खुशनुमा की शादी को कई साल बीत चुके थे. गुलबहार मजदूरी के सिलसिले में ज्यादातर दिल्ली में रहते थे.  अकेलेपन के बीच खुशनुमा और अफजाल के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. लोगों का कहना है कि अफजाल अक्सर मामा की गैरहाजिरी में खुशनुमा से मिलने आता था और इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए. 

जेवर और नकदी भी ले गई मामी?

आरोप है कि खुशनुमा जाते-जाते अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और ₹30,000 नकद भी अपने साथ ले गई है. अब गुलबहार ने थाने में अफजाल के खिलाफ तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी और न्याय की गुहार लगाई है. जानकारी मिली है कि पारिवारिक मामला होने के चलते पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है, लेकिन पुलिस अफजाल और खुशनुमा की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: बदायूं के अमित ने 2 बच्चों की मां से वीडियो कॉल पर मांगी अश्लील फोटो! फिर अचानक खुद के संग ये क्या कर दिया