विनोद देवी के साथ तृष्टि की लास्ट सेल्फी, बिजनौर और नगीना कीा रहने वाली दादी-नातिन के साथ केदारनाथ में क्या हुआ?

संजीव शर्मा

• 05:08 PM • 16 Jun 2025

UP News: बिजनौर और नगीना से एक परिवार के 5 सदस्य केदारनाथ गए थे. मगर सिर्फ 3 सदस्य ही वापस घर लौट पाए. दादी और उनकी नातिन की दर्दनाक मौत हो गई.

UP News, UP Viral news, up news, up hindi news, Bijnor, Bijnor news, Bijnor viral news, nagina, nagina news, Kedarnath news, Kedarnath, बिजनौर, नगीना,  यूपी न्यूज, केदारनाथ, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: रविवार सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में पालयट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी. हेलिकॉप्टर जलकर खाक हो गया था. बता दें कि इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित नगीना में भी दुख का माहौल है. दरअसल जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, उसमें नगिना के वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह की पत्नी विनोद देवी और उनकी नातिन तृष्टि भी सवार थी. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह अपनी पत्नी विनोद देवी, नातिन तृष्टि और 2 पौत्र ईशान और गौरांश के साथ केदारनाथ यात्रा पर गए थे.  दर्शन करने के बाद यह वापस हेलिकॉप्टर से लौट रहे थे. शनिवार शाम इन सभी ने केदारनाथ से गुप्तकाशी जाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया. मगर उसमें जगह नहीं होने की वजह से हेलिकॉप्टर कंपनी ने इन सभी को 2 टीमों में डिवाइड कर दिया. 

ये भी पढ़ें: कौन है हरदोई की पिस्टल गर्ल अरीबा खां? जिसने पेट्रोल पंप कर्मचारी रजनीश के सीने पर तानी बंदूक और दिखाई गजब दबंगई

विनोद देवी और तृष्टि के साथ हो गया हादसा

गौरांश और ईशान अपने बाबा धर्मपाल सिंह के साथ देर शनिवार शाम ही हेलिकॉप्टर से वापस आ गए. कुछ देर में वहां मौसम खराब हो गया. ऐसे में हेलिकॉप्टर ने विनोद देवी और तृष्टि को सुबह तक का इंतजार करने के लिए कहा. 

सुबह होते ही तृष्टि और विनोद देवी को अन्य सवारियों के साथ हेलिकॉप्टर में बैठा दिया गया. मगर उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद गौरीकुंड के जंगलों में ये क्रैश हो गया. इस हादसे में उसमें सवार सभी 7 लोग मारे गए. 

परिवार में मच गया हड़कंप

बता दें कि नातिन तृष्टि बिजनौर के सिविल लाइन की रहने वाली थी. उसके पिता का नाम अतुल विक्रम सिंह है. पिता भी बिजनौर जिला न्यायालय में अधिवक्ता है. हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. नगिना और बिजनौर से परिवार फौरन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए.

बता दें कि इस हादसे में  पायलट राजवीर, विक्रम रावत, विनोद देवी, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा की मौत हुई है. 10 साल की बालिका राशि भी इस हादसे का शिकार हुई है. मृतकों में महाराष्ट्र औऱ गुजरात के लोग भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बागपत के अजय ने मंदिर जाना छोड़ा और पूजा भी की बंद, फिर पत्नी ज्योति के सामने आया फरमान का नाम, ये मामला चौंका देगा