Train Timing will be change: अगर आप पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, वाराणसी, बरेली या लखनऊ रेल प्रखंडों पर यात्रा करते है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. रेलवे प्रशासन ने परिचालन सुविधाओं और यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी 2026 से 100 से ज्यादा ट्रेनों के आने-जानें के समय में बदलाव किया है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार नई समय-सारणी के तहत 107 ट्रेनों के शेड्यूल में थोड़ा संशोधन किया गया है.पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में ट्रेनों की टाइमिंग में 5 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का अंतर आया है.
ADVERTISEMENT
यहां देखें नई समय सारणी
1. गोरखपुर जंक्शन से प्रस्थान/गुजरने वाली मुख्य ट्रेनें
12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस: 00.12 बजे (पुराना समय 00.15)
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस: 02.25 बजे (पुराना समय 02.30)
15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस: 02.45 बजे (पुराना समय 02.50)
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस: 03.05 बजे (पुराना समय 03.10)
14048 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस: 03.16 बजे (पुराना समय 03.25)
12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 03.47 बजे (पुराना समय 03.50)
15568 आनंद विहार-मोतिहारी एक्सप्रेस: 04.06 बजे (पुराना समय 04.10)
12408/12524/19601 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस: 04.50 बजे (पुराना समय 04.55)
15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस: 06.25 बजे (पुराना समय 06.30)
12521/22533/12511/12589 (दक्षिण भारत की ट्रेनें): 06.33 बजे (पुराना समय 06.40)
11056 गोंडा-LTT एक्सप्रेस: 06.35 बजे (पुराना समय 06.40)
14604/15280/15002 एक्सप्रेस ट्रेनें: 08.00 बजे (पुराना समय 08.05)
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस: 08.20 बजे (पुराना समय 08.25)
15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस: 08.35 बजे (पुराना समय 08.40)
15566 नई दिल्ली-ललितग्राम एक्सप्रेस: 09.27 बजे (पुराना समय 09.30)
15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: 10.05 बजे (पुराना समय 10.10)
15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस: 10.25 बजे (पुराना समय 10.30)
15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस: 11.10 बजे (पुराना समय 11.15)
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 12.18 बजे (पुराना समय 12.20)
13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस: 12.37 बजे (पुराना समय 12.40)
15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस: 13.47 बजे (पुराना समय 13.50)
15562 गोमतीनगर-दरभंगा एक्सप्रेस: 15.20 बजे (पुराना समय 15.25)
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस: 16.33 बजे (पुराना समय 16.35)
65116 अयोध्या धाम-भटनी मेमू: 19.25 बजे (पुराना समय 19.35)
15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 19.55 बजे (पुराना समय 21.00)
15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस: 22.00 बजे (पुराना समय 22.05)
15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज: 23.15 बजे (पुराना समय 23.20)
2. बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन की ट्रेनें
15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस: 06.15 बजे
20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस: 04.45 बजे
14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 07.03 बजे
18612/18524 बनारस से विशाखापट्नम/रांची: 14.50 बजे
14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज (बनारस से): 06.25 बजे
65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू: 06.40 बजे
14853/14863/14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर: 16.40 बजे
19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद: 14.00 बजे
15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट: 11.50 बजे
3. टनकपुर, काठगोदाम और रामनगर सेक्शन
12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस (आगमन): 16.00 बजे
12039/12207/12210 काठगोदाम से प्रस्थान: 15.15/18.15 बजे
15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस: 19.35 बजे
15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस: 19.45 बजे
15063 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस: 05.50 बजे
15074/15076 टनकपुर से प्रस्थान: 08.10 बजे
25036 रामनगर-मुराबाद एक्सप्रेस: 09.50 बजे
65306 रामनगर-मुरादाबाद मेमू: 13.05 बजे
75302 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू: 14.55 बजे
4. पैसेंजर और सवारी गाड़ियां (प्रमुख बदलाव)
55036 गोरखपुर कैंट-सीवान: 05.30 बजे
55082 सीतापुर-मैलानी: 18.10 बजे
55313 बरेली सिटी-लालकुआं: 14.00 बजे
55324 टनकपुर-पीलीभीत: 11.45 बजे
55328/55330 बरेली सिटी-कासगंज: 17.50/17.25 बजे
55351/55353 पीलीभीत-शाहजहांपुर: 14.05/18.10 बजे
ADVERTISEMENT









