यूपी सरकार ने जिस चित्रकूट एयरपोर्ट को जोर-शोर से शुरू किया, अब वहां उड़ानें बंद! वजह चौंकाने वाली

UP News: यूपी की योगी सरकार ने चित्रकूट में एयरपोर्ट का निर्माण करवाया था. बड़े जोर-शोर के साथ इसे शुरू भी किया गया था. मगर अब इस एयरपोर्ट में फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो रही हैं.

UP News

संतोष बंसल

22 Feb 2026 (अपडेटेड: 22 Feb 2026, 07:06 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में योगी सरकार ने बड़े जोर शोर के साथ एयरपोर्ट का निर्माण करवाया था. सरकार का दावा था कि उसने चित्रकूट के लोगों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ दिया है. 15 सालों से अधूरा पड़ा एयरपोर्ट पूरा करके योगी सरकार ने इस क्षेत्र के लिए बड़ा काम किया था. मगर ये एयरपोर्ट ज्यादा दिनों तक चालू नहीं रह पाया. 

यह भी पढ़ें...

इस एयरपोर्ट को क्या हुआ? 

बता दें कि चित्रकूट के इस एयरपोर्ट में दो हवाई पट्टियां हैं. दिन में छोटी हवाई पट्टी पर ही अधिक से अधिक 19 सीटर प्लेन का संचालन हो सकता है. दूसरी हवाई पट्टी बड़े विमानों के लिए हैं. मगर इसका अभी तक पूरा निर्माण नहीं हो सका है. इसका निर्माण अभी तक चल ही रहा है. ऐसे में अब इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल लोग प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए कर रहे हैं.

टूट रहीं लोगों की उम्मीद

बता दें कि यहां एयरपोर्ट का निर्माण होने से लोगों को काफी उम्मीद थी. उन्हें लग रहा था कि इसके निर्माण से वह हवाई यात्रा का आनंद भी ले सकेंगे और उनके समय की भी बजट हो सकेगी. यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. मगर इस एयरपोर्ट के बंद होने की वजह से लोगों की भी इसको लेकर उम्मीदें टूट रही हैं. दिसंबर साल 2024 के बाद से यहां फ्लाइट नहीं उड़ी है.

चित्रकूट एयरपोर्ट के डायरेक्टर आलोक सिंह ने क्या कहा?  

चित्रकूट एयरपोर्ट के डायरेक्टर आलोक सिंह ने कैमरे पर आने से मना कर दिया. मगर उन्होंने हमारे रिपोर्ट से इसको लेकर बात की. उन्होंने बताया कि यहां आखिरी बार फ्लाइट दिसंबर 2024 के लिए ऑपरेट हुई थी. ये फ्लाइट फ्लाई बिग की थी. मगर इसके बाद से इसने यहां अपने फ्लाइट ऑपरेट नहीं किए. 

डायरेक्टर आलोक सिंह ने ये भी बताया कि हर महीने यहां 2 से 4 प्राइवेट एयरक्राफ्ट आ रहे हैं. इस दौरान डायरेक्टर आलोक सिंह ने ये भी बताया कि एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है. विमानों का संचालन एयरलाइन ऑपरेटर डिसाइड करते हैं. जैसे एयर इंडिया-इंडिगो. ऐसे में जब तक वह खुद से पहल नहीं करेंगे, तब तक हम लोग भी कुछ नहीं कर सकते हैं. एयरपोर्ट में कोई भी कमी नहीं है.