शुभम यादव की जगह शिवम यादव दे रहा था गाजीपुर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा, STF ने रेड मारी तो गजब फर्जीवाड़ा सामने आया

आशीष श्रीवास्तव

23 Feb 2026 (अपडेटेड: 23 Feb 2026, 07:21 PM)

UP News: एसटीएफ ने गाजीपुर के भगेलू दास इंटर कॉलेज में छापेमारी की है. इस दौरान जो फर्जीवाड़ा सामने आया, उसे देख एसटीएफ के अधिकारी भी हैरान रह गए.

UP Board Exam, UP Board Exam, 10th Board Exam, Ghazipur, Board Exam Fraud, STF, UP STF, UP News, UP Viral News, यूपी बोर्ड परीक्षा, यूपी बोर्ड एग्जाम, 10वीं के बोर्ड एग्जाम, गाजीपुर, बोर्ड एग्जाम में फर्जीवाड़ा

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं. इसको लेकर यूपी पुलिस और यूपी की एजेंसियां अलर्ट पर बनी हुई हैं. इसी बीच गाजीपुर में  एसटीएफ ने छापेमारी करके, बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि एसटीएफ ने गाजीपुर के भगेलू दास इंटर कॉलेज में छापेमारी की है और यहां बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया. दरअसल यहां जो खेल खेला जा रहा था, उसे जान एसटीएफ भी चौक गई.

गजब का फर्जीवाड़ा

यहां हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थी शुभम यादव की जगह सॉल्वर शिवम यादव परीक्षा दे रहा था. छात्र शुभम की जगह शिवम को परीक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलवाई जा रही थी. हैरानी की बात ये भी है कि इस फर्जीवाड़े में भगेलू दास इंटर कॉलेज का प्रिंसिपल विन्ध्याचल यादव भी शामिल था. एसटीएफ ने कॉलेज के प्रधानाचार्य विन्ध्याचल यादव और सॉल्वर शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

शिवम दे चुका है कई बोर्ड के एग्जाम

जब एसटीएफ ने सॉल्वर शिवम यादव से पूछताछ की तो कई बड़े खुलासे हुए. पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह पिछले 3 दिनों से बोर्ड परीक्षा दे रहा है. वह हिन्दी और सामाजिक विज्ञान की भी परीक्षा दे चुका है. बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल ने 40 हजार रुपये लिए थे.

आपको बता दें कि एसटीएफ ने मौके से हाईस्कूल का अंग्रेजी पेपर, ऑनसर शीट, ओएमआर शीट, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसी के साथ पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.