पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या का PM मोदी से मुलाकात के बाद आया ये रिएक्शन

सिमर चावला

• 04:49 PM • 30 May 2025

UP News: कानपुर दौरे पर आए पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की. अब शुभम की पत्नी ऐशन्या का रिएक्शन सामने आया है.

Kanpur, PM Modi, shubham dwivedi, shubham dwivedi kanpur, PM Modi meet shubham dwivedi family,  PM Modi kanpur visit, pm modi kanpur news, pm modi in kanpur, pm modi up visit, pm modi in UP, martyred shubham dwivedi

UP News

Google CTA

UP News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. दरअसल पीएम मोदी आज कानपुर दौरे पर हैं. ऐसे में वह शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या और शुभम के माता-पिता से मिले. पीएम मोदी से मिलने के बाद ऐशन्या का रिएक्शन सामने आया है. पीएम मोदी ने जो-जो ऐशन्या और उसके सास-ससुर से कहा, वह सब कुछ उसने बताया है. 

यह भी पढ़ें...

पीएम मोदी ने परिवार से ये कहा 

ऐशन्या ने बताया कि पीएम मोदी ने परिवार से कहा कि हमारी ये लड़ाई यहां खत्म नहीं हुई है. ये लड़ाई और चलेगी. ऐशन्या ने ये भी बताया कि पहलगाम में उस दिन क्या-क्या हुआ, ये सब कुछ पीएम मोदी ने उससे पूछा.

ऐशन्या ने बताया कि पीएम मोदी ने उनके परिवार से कहा कि वह पूरे परिवार के साथ खड़े हैं. ऐशन्या ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी हमले मिलते समय भावुक और दुखी  थे. उनके चेहरे पर दुख साफ दिख रहा था. वह अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए आए थे. ऐशन्या ने ये भी बताया कि पीएम मोदी ने उनके पापा के कंघे पर ही हाथ रखा और कहा कि हम सभी आपके साथ खड़े हैं.

ये भी पढ़ें: कानपुर आए पीएम मोदी ने की पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या से मुलाकात, क्या-क्या बात हुई?

दोबारा परिवार से मिलेंगे पीएम मोदी

ऐशन्या ने कहा कि वह पहले से ही हमारे बारे में जानते थे. उन्होंने साफ कहा कि ये लड़ाई लंबी है और अभी आगे भी चलेगी. इस दौरान पीएम ने उसकी सारी बात सुनी. ऐशन्या ने बताया, मैंने पीएम मोदी के सामने अपनी सारी बात रखी. पीएम ने कहा है कि वह दोबारा परिवार से मिलेंगे.

वीडियो देखिए